चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का शुक्रवार से शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रमों के लिए तीन मुख्य मंच बनाए गए है। युवा महोत्सव का शुभारंभ बवानीखेड़ा विधायक कपूर वाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 300 से अधिक विद्यार्थी 40 विधाओं में हिस्सा ले रहे है। साथ ही, सीबीएलयू में स्वदेशी मेले में स्वदेशी वस्तुओं की स्टॉलें भी लगाई गई है।