फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में चोरी की नियत से गेट फांदकर घुसा चोर, आहट पाकर जागा परिवार; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोर की हरकत

डीसी कॉलोनी रोड शिव कॉलोनी स्थित एक अधिवक्ता के मकान में चोरी की नियत से मुख्य गेट फांदकर चोर घुस गया। वारदात शुक्रवार सुबह करीब पौने पांच बजे की है। किसी के घर के अंदर दाखिल होने की आहट पाते ही परिवार के सदस्य उठ गए और चोर को वहीं धर दबोच लिया। ये वारदात भी घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया वहीं इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत देकर चोरी की नियत से घुसे व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। ये वारदात सदर पुलिस थाना से थोड़ी दूर ही हुई। शिव कॉलोनी निवासी एडवोकेट आदित्य कौशिक ने बताया कि 31 अक्तूबर को वह अपने परिवार के साथ घर पर ही मौजूद था और अपने कमरे के अंदर सो रहा था। शुक्रवार सुबह करीब पौने पांच बजे उसे किसी के घर के अंदर दाखिल होने की आहट सुनाई दी। इसके बाद उसने अपने कमरे से बाहर निकलकर देखा तो एक युवक उनके घर के अंदर मुख्य गेट फांदकर अंदर घुसा था। आरोपी युवक की तरफ वह बढ़ा तो उसने कहा कि उसके साथ और भी व्यक्ति हैं, इसलिए आगे बढ़े तो जान से हाथ धो बैठोगे। इस पर उसने चोर-चोर चिल्लाया तो परिवार के सदस्य भी वहां पहुंचे और सभी ने मिलकर आरोपी युवक को धर दबोचा। डॉयल 112 पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। घर के अंदर चोरी की नियत से घुसे युवक की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें