रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह ने शुक्रवार को भिवानी पुलिस लाइन में दंगा रोधक दस्ते का निरीक्षण किया। इसके उपरांत आईजी शहर के पुलिस थाना का निरीक्षण करने पहुंचे। आईजी ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा प्रदेश के बड़े ड्रग डीलर की लिस्ट बनाकर हरियाणा पुलिस कर कार्रवाई कर रही है। छोटे ड्रग डीलर पर भी शिंकजे की तैयारी है। भिवानी में पहुंचे आईजी सिमरदीप सिंह ने भिवानी पुलिस की कार्रवाई की की जांच-परख, गुड एटीकेट से जनता से पेश आने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि पुलिस अधिकारी थानों में जनता की बात करें तथा उस पर कार्रवाई करे तो पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा। वहीं उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठकर धमकी देकर पैसा इकट्ठा करने वाले अपराध में कमी आई है। आईजी सिमरदीप सिंह ने कहा कि 2023-24 में विदेशों से कॉल कर धमकी देकर पैसे मांगने के पीक में कमी आई है। अपराधियों को विदेशों में जाकर पुलिस ने शिकंजा कर डिपोर्ट किया है। साइबर क्राइम को लेकर उन्होंने कहा कि लिंक भेजकर पैसा उड़ाने वालों के लिए हर जिले में साइबर थाने खोले गए हैं। अतिरिक्त पुलिस टीमों को साइबर क्राइम सुधार पर लगाया है। संवाद