फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में शीतलहर जारी, मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में बढ़ रही मरीजों की संख्या

जिले में शीतलहर के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। शीतलहर की चपेट में आने के कारण बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में मरीजों की भीड़ में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी सुबह से ही पंजीकरण खिड़की पर मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। मौसम में लगातार बदलाव आने के कारण सामान्य रोग विशेषज्ञ की ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लग रही है। ओपीडी में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ लग रही है। ओपीडी में फिलहाल मरीजों का आंकड़ा 1500 से 2000 तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें