फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा 20-25 साल बाद नहीं, 2029 में ही हारेगी : राव दानसिंह

कांग्रेस के पूर्व विधायक राव दानसिंह ने कहा कि भाजपा 20-25 साल बाद नहीं, 2029 में ही हारेगी। आज बेरोजगारी व महंगाई से हर वर्ग दुखी है। हरियाणा में बाहर के युवाओं को नौकरी दी जा रही है। भिवानी जिले के कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व विधायक राव दानसिंह मंगलवार को भिवानी पहुचे। इस दौरान उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद प्रेस वार्ता कर राव दानसिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा का कि अब भाजपा जाने वाली है और कांग्रेस आने वाली है। सबसे पहले राव दानसिंह ने बार-बार भाजपा की जीत व कांग्रेस की हार और अभी भाजपा द्वारा 20-25 साल और सत्ता में रहने के दावे पर कहा कि अब 2029 के चुनावों में भाजपा बुरी तरह हारेगी। आज हर वर्ग सरकार से दुखी है। महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। लोगों को पीने के पानी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही। रावदान सिंह ने कहा कि ईडी व सीबीआई का रिमोट भाजपा के पास है। राहुल गांधी किसी से ना डरते ना थकते, वो जनता के लिए लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी मुद्दा हो तो आज भाजपा में डर है कि कहीं उसे राहुल गांधी ना उठा लें। राव दानसिंह ने कहा कि हरियाणा में एचपीएससी के चेयरमैन बाहर के हैं। तभी बड़ी नौकरी बाहर के युवाओं को दी जा रही है। हरियाणा के युवाओं को केवल डी ग्रुप की नौकरी देकर बिना पर्ची व खर्ची के नौकरी देने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें