फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नौंवी कक्षा के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भिवानी के पटेल नगर मार्ग स्थित एक बच्चों के अस्पताल के बाहर इलाज के दौरान नौंवी कक्षा के छात्र की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने हंगामा किया। वहीं मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक बच्चे की मां के बयान दर्ज कर इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी। हिसार के आजाद नगर निवासी महिला सन्नी ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी। वह अपने तीनों बच्चों को लेकर स्कूलों की शीत कालीन छुट्टियों के दौरान अपने मायके गांव हालुवास में आई हुई थी। वीरवार सुबह उसके बेटे 12 वर्षीय हितेश की अचानक तबियत खराब हो गई। उसे शहर के पटेल नगर मार्ग स्थित एक बच्चों के अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए थे। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने कुछ जरूरी टेस्ट कराने के बाद बच्चे को इलाज के लिए दाखिल कर लिया। जबकि बच्चे को पीलिया और लीवर में संक्रमण बताया गया। परिजनों ने चिकित्सक से उसे रेफर किए जाने के संबंध में भी बातचीत की, लेकिन चिकित्सक ने यहीं उसका इलाज करने का भरोसा दिलाया। लेकिन शाम को हितेश की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर देर शाम को ही चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा खड़ा कर दिया और इसकी सूचना भी सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में लिया। शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। सिविल लाइन पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई प्रवीन ने बताया कि मृतक बच्चे के शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है वहीं मां के बयान दर्ज कर इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें