फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: महिला छात्र संसद में देशभर के विभिन्न 22 विश्वविद्यालयों की छात्राओं ने लिया भाग

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में एआईयू द्वारा कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देश में विकसित भारत 2047 में नारी की भूमिका विषय पर आयोजित तीन दिवसीय महिला छात्र संसद के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण बिलों एवं मुद्दों पर प्रतिभागियों के मध्य जोरदार बहस एवं चर्चा हुई। दूसरे दिन महिला छात्र संसद के द्वितीय सत्र में विकसित भारत 2047 के लिए महिला नेतृत्व वाले उद्यमों में खरबों डॉलर के अवसरों को खोलने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का लाभ उठाने के लिए विधान विषय पर विशेष चर्चा की गई।उपरोक्त विषय पर प्रतिभागियों ने पक्ष विपक्ष की भांति जोरदार तरीके से अपना अपना पक्ष रखा और तर्क वितर्क दिए। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में देश भर के विभिन्न 22 विश्वविद्यालयों से अनेक प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर की महिला छात्र संसद में सहभागिता की। एआईयू द्वारा आयोजित महिला छात्र संसद के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्य और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। महिला छात्र संसद से महिला छात्रों को वाद विवाद,तर्क वितर्क एवं अपने विचारों की अभिव्यक्ति के साथ ही अपना पक्ष जोरदार तरीके से रखने के साथ संसदीय कार्य जानने और अपने अंदर बेहतर नेतृत्व करने के गुर सीखने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें