फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी नगर परिषद में स्ट्रीट लाइटें कबाड़, फॉगिंग मशीनों का भी नहीं हो रहा रखरखाव

नवीन दलाल Updated Thu, 19 Dec 2024 03:27 PM IST

भिवानी नगर परिषद में इनदिनों स्ट्रीट लाइटों का कबाड़ का ढेर लगा है। हालांकि इनमें अधिकांश पुरानी लाइटें चालू हालत में भी हैं, लेकिन इन्हें अब दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। वजह है सभी वार्डों में साढ़े 17 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इसी के साथ नगर परिषद में डेंगू से बचाव के लिए पांच फॉगिंग मशीनें भी हैं, लेकिन ये कबाड़ की तरह ही पड़ी हैं, इनका भी रखरखाव नहीं हो रहा है। चार फॉगिंग मशीनें तो नगर परिषद ने हाल में ही खरीद की हैं। इसी के साथ नप के पास छह फॉगिंग मशीनें हैं। भिवानी शहर में 31 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक पोल पर लगी पुरानी स्ट्रीट लाइट को हटाकर उसकी जगह नई स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। इसमें वार्ड के पार्षद और नगर परिषद अधिकारियों से भी बिंदु चिह्नित किए जा रहे हैं। शहर के उन हिस्सों में भी नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं, जहां पहले कोई सुविधा नहीं थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें