फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. त्रिलोकचंद की अध्यक्षता में 22वां खेलकूद एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसके उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. दीप्ति धर्मानी कुलपति चौ. बंसी लाल विश्वविद्यालय एवं समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज ध्वजारोहण, मार्च पास्ट एवं औपचारिक घोषणा के साथ हुआ। मार्च पास्ट में खिलाड़ियों सहित एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे। प्रतियोगिता में 100, 200, 400 800 मीटर रेस, रिले रेस, शॉट पुट, ज्वलीन थ्रो, डिस्कस थ्रो, स्लो साइक्लिंग, रस्साकसी खेलों में अपनी प्रतिभा को प्रमाणित किया। प्रो. धर्मानी ने कहा कि अनुशासन और उत्तम स्वास्थ्य मानव जीवन के विकास का आधार होते हैं जो खेल से विकसित होते हैं। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने सभी छात्राओं को उनकी खेल प्रतिभा, अनुशासन व सादगी के लिए सराहा। खेलों के माध्यम से आधुनिक काल के सुअवसरों का भी जिक्र किया। इस अवसर पर प्रो. ईशा चौधरी, डॉ. परमानंद, प्रो. अनीता शर्मा, प्रो. सविता गौर, प्रो. नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें