फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: बारहवीं कक्षा में अंक सुधार की विशेष अवसर परीक्षा स्थगित, अब 6 जनवरी की बजाय 21 जनवरी को होगी परीक्षा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा में अंक सुधार की विशेष अवसर परीक्षा का शेड्यूल स्थगित कर नया शेड्यूल जारी किया गया है। अब ये परीक्षा छह जनवरी की बजाए 21 जनवरी को कराई जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने बताया कि छह जनवरी 2026 से संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) अंक सुधार के लिए विशेष अवसर की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अब इन परीक्षाओं को 21 जनवरी 2026 से संचालित करवाया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो मार्च-1990 से मार्च-2024 तक सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, उन्हें शिक्षा बोर्ड द्वारा अंक सुधार का एक विशेष अवसर प्रदान किया गया है। यह परीक्षाएं अब 21 जनवरी 2026 से संचालित होंगी। परीक्षाओं का नया तिथि पत्र शीघ्र ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें