फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सावित्रीबाई फूले की जयंती पर 71 शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

महिला शिक्षा की अग्रदूत देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती पर रविवार को हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में महिला शिक्षिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के साथ-साथ जल एवं पर्यावरण के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली 71 महिला शिक्षिकाओं को शिक्षा क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फूले अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सान्निध्य बालयोगी महंत चरणदास महाराज का रहा। इस मौके पर बतौर मुख्यअतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ पहुंचे तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी, भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व प्रदेश प्रवक्ता शंकर धूपड़, डीएमएस जीएमसी डाॅ. राजेश, डाॅ. मुरलीधर शास्त्री, प्रवक्ता मनोज शर्मा ने शिरकत की। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सावित्रीबाई फूले के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और शिक्षा जगत में महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फूले ने विकट परिस्थितियों में महिला शिक्षा के लिए अपने समय में बहुत बड़े कार्य किए। अतिथियों ने कहा कि महिला जीवन का आधार है। वह व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की निर्मात्री है। शिक्षा बिना समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज नारी खुद अपने अधिकारों को समझने लगी है। बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने महिलाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के प्रति सावित्री बाई फूले के समर्पण को अद्भुत बताया। इस अवसर पर धर्मचंद शास्त्री, मोनिया सैनी, नीरज वर्मा, उमेश सैनी, सुनील जांगड़ा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें