भिवानी में नगरपरिषद सफाई कर्मचारी एक बार फिर सड़कों पर प्रदर्शन करने उतरे। सफाई कर्मचारियों का आरोप है की मई माह में उनकी मांगों को लेकर सरकार के साथ समझौता हुआ था। उस समझौते पर फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके चलते सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है। सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और ज्ञापन पत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर 30 जून तक उनकी मांग नहीं मानी तो वे फिर आंदोलन की राह अपनाएंगे। इस मौके पर प्रधान पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि सरकार ने उनके साथ वायदाखिलाफी की है।