गांव तिगड़ाना में रुपयों के लेन-देन को लेकर पिता व भाई ने मिलकर एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं इस विवाद में मृतक की पत्नी को भी चोटें आई हैं। फिलहाल सदर पुलिस ने वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी पिता और भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक मूल रूप से बिहार के मधेपुरा के झिटकिया का रहने वाला था। पिछले दो सालों से परिवार के साथ तिगड़ाना में रह रहा था।