फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: एसआईआर व नए बिल के विरोध को लेकर विपक्ष पर सांसद किरण चौधरी ने खड़े किए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री चौ बंसीलाल की जयंती पर पहुंची भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने SIR व नेताओं के जेल वाले मुद्दे पर विरोध को लेकर विपक्ष व कांग्रेस को जमकर घेरा। साथ ही बिना नाम लिए हुड्डा के साथ अपने जेठ व भतीजे को भी लपेटा। जिले के गांव गोलागढ़ में जन्मे पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रेल व रक्षा मंत्री रहे स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल की मंगलवार को 99वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने गोलागढ़ गांव पहुंच कर बंसीलाल की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। चौधरी बंसीलाल किरण चौधरी के ससुर थे। किरण चौधरी ने सबसे पहले कहा कि चौधरी बंसीलाल की हरियाणा के विकास को लेकर सोच 100 साल आगे की थी। उन्होंने हरियाणा में बिजली, पानी व सड़कों का जाल बिछाया। जिसके चलते उन्हें लोग विकास पुरुष कहते हैं। इसके बाद किरण चौधरी ने विपक्ष, ख़ासकर कांग्रेस को SIR व 30 दिन जेल होने पर पीएम व सीएम तक की कुर्सी छोड़ने के बिल पर किए जा रहे विरोध पर पलटवार किया। किरण ने कहा कि नेताओं ने देश में मखौल बना रखा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें