सुबह उमस भरी गर्मी तो दोपहर बाद बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बुधवार को सुबह कभी बादल तो कभी धूप खिल रही थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और ठंडी हवा के साथ बारिश हुई। हालांकि बारिश का सिलसिला ज्यादा देर नहीं चला, मगर थोड़ी देर हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी निजात जरूर मिली। इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते जबरदस्त उमस बन रही है। इसी के चलते बिजली की खपत में भी इजाफा हो रहा है। रोजाना 90 लाख यूनिट की खपत का आंकड़ा पहुंच रहा है। ऐसे में लगातार एसी और कूलर चलने की वजह से बिजली ट्रांसफार्मर भी हांफ रहे हैं।