पिछले कुछ दिनों से भिवानी शहर और आसपास के इलाकों में इंद्रदेव काफी मेहरबान हैं। जिले में लगातार तीन दिन से दोपहर के समय बारिश हो रही है। यह बरसात लोहारू क्षेत्र में कपास की फसल के उपयोगी मानी जा रही है तथा ग्वार और बाजरा की फसल की बिजाई की किसान तैयारी करने लगे हैं। तीन दिनों की इस बरसात ने वातावरण को खुशगवार बना दिया है। वहीं, आगामी बरसाती सीजन को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने शहर के नालों की सफाई के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, दो दिनों की बरसात के बाद शहर के कई निचले इलाकों में बरसाती पानी जमा होने और सब्जी मंडी इलाके में लोगों को कीचड़ से भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात के बाद तापमान में करीब चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई।