फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: हल्की बरसात होने से शहर के निचले इलाकों में हुआ जलभराव

रविवार दोपहर बाद हुई बरसात से लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली है। वहीं, हल्की बरसात से निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जलभराव होने से प्रशासन की तरफ से सीवरेज व नालों की सफाई करवाने को लेकर किए गए दावों की पोल खुल गई। नालों की सफाई न होने के कारण हल्की बरसात से नाले भी गंदगी से अट गए जिसके चलते पानी की निकासी नहीं हो सकी। बरसात से शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़क, गलियां पानी-पानी हो गई। शहर में कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। नाले-नालियां जाम होने से स्थिति और बदतर हो गई। वहीं शहर के घंटाघर व दिनोद गेट से कृष्णा कालोनी तक सड़क किनारे पानी भरा रहा। जिससे राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें