फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में शिक्षा एकेडमी व प्ले स्कूलों को खिलाफ प्राइवेट स्कूल संचालकों का हल्ला बोल प्रदर्शन

जिले भर में शिक्षा एकेडमी व प्ले स्कूल बंद करवाने के लिए प्राइवेट स्कूल संचालकों ने बड़े स्तर पर हल्ला बोल दिया है। बुधवार को जिला भर के सभी प्राइवेट स्कूल बंद कर संचालकों ने लघु सचिवालय पर डेरा डाल और अधिकारियों पर गंभीर आरोप जड़े। लघु सचिवालय के बाहर जिला भर के प्राइवेट स्कूल के संचालक व शिक्षक शिक्षिकाएं डेरा डाल बैठी रही। हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने कहा कि एकेडमी व प्ले स्कूल दो-दो कमरों में दर्जनों बच्चों को बैठाकर उनके बचपन व भविष्य से खिलवाड़ करते हैं। ऐसी एकेडमी व प्ले स्कूलों के माध्यम से खुली दुकानों से केवल शिक्षा माफिया पनपता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षा माफियाओं पर एफआईआर हो और इन दुकानों को बंद किया जाए। रामअवतार शर्मा ने कहा कि भिवानी जिला में 45 एकेडमी और 106 प्ले स्कूल अवैध हैं। जब तक प्रशासन इन्हें बंद नहीं करेगा, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। शर्मा ने कहा कि ये आंदोलन धीरे धीरे प्रदेश स्तर का होगा। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी बिके हुए हैं और कुछ राजनीतिक दबाव के चलते कार्यवाही नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि भिवानी जिला प्रशासन इतना पंगु क्यों बना, हम डीसी से ये सवाल करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें