फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भिवानी के पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज का कांफ्रेंस के माध्यम से उदघाटन

संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भिवानी के पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज का जींद में आयोजित कार्यक्रम स्थल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन किया। इस दौरान भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद में आयोजित कार्यक्रम को भी बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। भिवानी के हांसी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे। सिंचाईमंत्री श्रुति चौधरी व सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने उदघाटन कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित कर देश के पीएम द्वारा जाने वाली सौगाद का आभार जताया। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें