शहर का पॉश इलाका कहें जाने वाले सेक्टर 13 में बनी सड़कें गड्डें बनी हुई है। गड्डों में पानी भरने से सेक्टर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार द्वारा 15 जून तक सड़कों को गड्डा मुक्त करने के आदेश दिए हुए थे। लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार के आदेशों की जमकर अवहेलना की जा रही है।