फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू के परशुराम चौक के पास खुले में कचरा और बेसहारा पशुओं का उत्पात, हादसों व बीमारियों का बढ़ा खतरा

शहर के पुराना शहर रोड स्थित परशुराम चौक के नजदीक स्थानीय लोगों द्वारा खुले में कचरा डाले जाने से चारों ओर गंदगी का आलम बना है। कचरे को भूखे बेसहारा पशु खा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी, दुर्गन्ध और बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बेसहारा पशुओं के कारण सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को हर समय हादसे का डर सता रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी लोहारू में बेसहारा पशुओं की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है तथा अनेक लोग घायल हो चुके हैं। परशुराम चौक के समीप निजी स्कूल, रिहायशी मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। कचरे से उठती दुर्गन्ध के कारण बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। पुराना शहर क्षेत्र से बाजार, स्कूल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व ड्यूटी पर जाने वाले राहगीरों को भी बेसहारा पशुओं के कारण लगातार भय का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें