भिवानी। बवानीखेड़ा कस्बे में रविवार रात हत्या के बदले हत्या का खौफनाक ख़ुनी खेल खेला गया। यहां अपनी बीमार भाभी से अस्पताल में मिलने आए बलजीत नाम के युवक की हत्या कर दी और उसका साथी मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ये पुरानी रंजिश का मामा था और बलजीत व मोनू ने 2020 में दूसरे पक्ष की एक महिला व पुरुष की हत्या की थी। इसी का बदला लेने के लिए चार से पांच लोगों ने वार्ड नंबर 10 निवासी बलजीत व मौनू पर जानलेवा हमला कर दिया। ये दोनों अस्पताल में अपनी भाभी से मिलने आए थे। तभी घात लगाए बैठे चार पांच लोगों ने उन पर लाठी, डंडो, छुरी व लोहे की रोड़ से मार-मारकर खून से लथपथ कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इस खुनी वारदात के समय पुलिस व लोग वहां खडे़ देखते रहे, किसी ने कोई मदद नहीं की। वो खुद उन्हें भिवानी अस्पताल लाए।