फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में मकर सक्रांति पर शहर में फुटपाथ पर लगी खाद्य वस्तुओं की स्टॉलें, राहगीरों ने उठाया लुफ्त

मकर सक्रांति पर शहर भर में फुटपाथ पर दुकानदारों ने खाद्य वस्तुओं की स्टॉलें लगाकर सब्जी पूरी, पकोड़े व जलेबी का वितरण किया। इस दौरान राहगीरों की भी इन स्टॉलों पर काफी भीड़ जुटी और लोगों ने ठिठुरती ठंड में खाद्य वस्तुओं का खूब लुफ्त उठाया। मकर सक्रांति पर शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों और सामाजिक संगठनों की तरफ से स्टॉलें लगाकर लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान लोगों की भीड़ भी जुटी। मकर सक्रांति पर लोगों ने पुण्य कमाने के लिए मानव सेवा के लिए इस तरह की स्टॉलें लगाई। शहर के हांसी गेट, घंटाघर क्षेत्र, सराय चौपटा, बिचला बाजार व नया बाजार में भी इस तरह की स्टॉलें लगाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें