फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटी बजाओ-गंदगी भगाओ अभियान के तहत भिवानी पहुंचे नवीन जयहिंद

शहर में वीरवार को जयहिंद सेना के अध्यक्ष डॉ. नवीन जयहिंद ने घंटी बजाओ-गंदगी भगाओ, सरकार जगाओ मुहिम को लेकर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान नवीन जयहिंद ने कहा कि सोशल मीडिया पर गंद कल्चर फैला हुआ है। जिससे गाली, गुंडागर्दी, नशे व हिंसा का प्रचार हो रहा है। कुछ दिन पहले टटीरी गाना काफी चर्चा में रहा। ऐसे ही और भी कई गाने आते रहे हैं। इसके बाद हमने सोचा कि एक घंटी बचाने से भगवान जाग जाते हैं, तो मुख्यमंत्री भी जाग जाएं। इसलिए यह अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से गानों को लेकर सख्त कानून व पॉलिसी बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए। वहीं, हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी व विपक्ष के नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को भी इसे विधानसभा में मुद्दे को उठा कर चर्चा करनी चाहिए। नवीन जयहिंद ने कहा कि गन कल्चर के गाने बंद करने के दावे कर रहे हैं। उसके लिए तो पुलिस है, लेकिन गंद कल्चर के लिए कौन है। यह प्रदेश के सभी 90 विधायक व सांसदों की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें