फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में नगरपालिका कर्मचारियों ने सचिव को सौंपा ज्ञापन, 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान

हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को नगरपालिका लोहारू के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नगरपालिका सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव एवं जिला प्रधान शेर सिंह के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कच्चे, पक्के, ठेका प्रथा, सफाई, सीवर तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञापन में कर्मचारियों ने सरकार से नगरपालिकाओं में कार्यरत कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग उठाने और कई दौर की वार्ता के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके चलते कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर 6, 7 और 8 अगस्त को हरियाणा की सभी नगरपालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों में कार्यरत कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान सफाई व्यवस्था, सीवर संचालन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण तथा अन्य नगरपालिका सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें