फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में नगर परिषद के कर्मचारी लगा रहे स्वच्छता को ग्रहण, खुले में डाल रहे कचरा

नवीन दलाल Updated Sat, 04 Oct 2025 11:15 AM IST

नगर परिषद के खुद के कर्मचारी ही शहर की स्वच्छता को ग्रहण लगा रहे हैं। नगर परिषद ने शहर से कचरा प्वाइंट करने का कदम उठाया है। लेकिन नगर परिषद के खुद के कर्मचारी ही खुले में कचरा डाल रहे हैं। नप प्रशासन भी इस तरह की गतिविधियों पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। हाल ही में नगर परिषद ने शहर से 12 कचरा प्वाइंट कम करने की घोषणा की थी, इसमें कुछ कचरा प्वाइंटों का नवीनीकरण करा वेस्ट से बेस्ट भी बनाया था। इसके बावजूद कई जगह अनाधिकृत रूप से नगर परिषद के कर्मचारियों ने कचरा प्वाइंट बनाए हुए हैं, जहां खुले में ही कचरा डाला जा रहा है। शहर के लोहड़ बाजार में भी चौराहे पर नगर परिषद कर्मचारी कचरा डाल रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने नप कर्मचारी की खुले में कचरा डालने की करतूत की वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद नप अधिकारी भी इसमें संज्ञान लेने की बात कह रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें