कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा में उनके वादे के मुताबिक 15 जून तक हर सड़क के गड्ढे को भर दिया गया है जो बचे हुए हैं उनको जल्द ही भर दिया जाएगा। मंत्री 13 जुलाई को भिवानी के मेला ग्राउंड में मनाई जाने वाली प्रदेश स्तरीय दक्ष प्रजापति जयंती कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए भिवानी पहुंचे थे। रैली में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। इस जयंती समारोह की तैयारियों के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली