फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: मनीषा हत्याकांड को लेकर बाजार बंद

शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 02:03 PM IST

महिला शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को लेकर सोमवार को शहर के ऑटो मॉर्केट सहित शहर के सभी मुख्य बाजार बंद किए गए। नगर व्यापार मंडल के आह्वान पर सभी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाजार बंद रखा। शहर के बिचला, घंटाघर, हांसी गेट, सराय चौपटा सहित सभी बाजार बंद रखे गए। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर जल्द से जल्द हत्या आरोपी गिरफ्तार किए जाने की मांग की। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानूप्रकाश शर्मा ने कहा कि पुलिस द्वारा मनीषा की निर्मम हत्या के सात दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ने अब तक इस मामले में किसी भी तरह की कोई गिरफ्तारी नहीं की है। यह महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें