फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में गला रेतकर की व्यक्ति की हत्या, खेत में बने कमरे के बाहर मिला फेंका शव

बहल क्षेत्र में भिवानी मार्ग पर खेत में बने कमरे के बाहर 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ बहल पुलिस को बरामद हुआ। व्यक्ति की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। बहल पुलिस ने सीन आफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। मृतक बहल निवासी 50 वर्षीय दलीप उर्फ पप्पू है। बहल-भिवानी मुख्य मार्ग पर खेत में बने कमरे के बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना बहल पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें