फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में ट्रेन से 4 किलो गांजा लेकर आ रहा एक व्यक्ति गिरफ्तार

सीआईए प्रथम ने मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भीम गांव मालीपुर टारा जिला बेगूसराय, बिहार, हाल निवासी बैंक कॉलोनी भिवानी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। शनिवार को सीआईए प्रथम के एएसआई कृष्ण कुमार पड़ताल के दौरान भगत सिंह चौक भिवानी पर मौजूद थे। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से आएगा, जो अपने साथ बेचने के लिए मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है। पुलिस ने राजीव कॉलोनी चौक भिवानी के पास घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को काबू किया। आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके कब्जे से 04 किलो 706 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें