बेटी श्रुति की टिकट कटने के बाद से ही किरण और दाव दान सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें चल रही थी, लेकिन रविवार को तोशाम में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के कार्यालय उद्घाटन पर किरण चौधरी ने खुद अपने ही हाथों से रिबन काटकर उद्घाटन किया और एक ही गाड़ी में राव दान सिंह और किरण भी बैठे। ये सोशल मीडिया पर भी खूब प्रचारित हुआ। दरअसल रविवार को भिवानी महेंद्रगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह टिकट मिलने के बाद पहली बार विधायक व पूर्व मंत्री किरण चौधरी के साथ तोशाम पहुंचे। तोशाम पहुंचकर किरण चौधरी व राव दान सिंह ने सिवानी रोड पर कार्यालय का उद्घाटन किया।