फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी की ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

भिवानी। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी ढांडा, प्रीति पंवार, प्रिया घणघस, सचिन सिवाच व नरेंद्र बेरवाल सोमवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर भिवानी से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे और ढोल-नगाड़ों व पुष्प वर्षा से खिलाड़ियों का स्वागत किया। एयरपोर्ट पहुंचे सभी खिलाड़ियों ने अपने पदक देश की जनता को समर्पित किए और कहा की आगे भी इसी तरह विश्वास बनाए रखें और हमारी हौसला अफजाई करते रहें। भिवानी के गांव धनाना से पहुंची मुक्केबाजी प्रिया की मां ने इस दौरान देसी घी का चूरमा खिला कर बेटी का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान भिवानी से खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों के साथ द्रोणाचार्य अवार्डी कोच महावीर सिंह, मुक्केबाजी कोच नवीन शर्मा, मिताथल से कोच अनिल टेकराम सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। हरियाणा सरकार की तरफ से खेल मंत्री गौरव गौतम ने भी एयरपोर्ट पर पहुंच कर खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। वहीं, छह अगस्त को खिलाड़ी भिवानी पहुंच रहे हैं। इस दौरान गांव धनाना में साक्षी ढांडा व प्रिया घणघस का स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें