सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सोमवार को भिवानी पहुंची हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने पीएम व पार्टी की सराहना कर कांग्रेस पर जमकर सियासी वार किये। साथ ही कहा कि लोगों को पूरा पानी देने के लिए मशीनरी व ढांचा दुरुस्त किया जा रहा है। शहर के जोगीवाला मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सोमवार को जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। जिसमें सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने सोमनाथ मंदिर, हमारी संस्कृति व संतों का जिक्र करते हुए ताजा राजनीति मुद्दों व समस्याओं पर अपनी राय रखी। चौधरी ने कहा कि आज इस पवित्र पर्व पर पूरा देश पीएम मोदी के साथ महायज्ञ में जुड़ा। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व भारत को विश्वगुरु के रूप में देखता है। साथ ही कहा कि हमें हमारे संतों व महापुरुषों को याद रखना चाहिए जिन्होंने हमारी संस्कृति को जिंदा रखा। वहीं उन्होंने पीएम मोदी के सोना, पेट्रोल व डीजल बचाने के आह्वान पर श्रुति चौधरी ने कहा कि विश्व में उत्पन्न परिस्थिति को देख कर पीएम ने जो कहा उसे गंभीरता से लेना चाहिए। हम इसे गंभीरता से लेंगे तो ये समय बिना संकट के कट जाएगा। इसके बाद गर्मी में पेयजल की किल्लत को लेकर कहा कि दक्षिण हरियाणा में पानी की कोई कमी नहीं। सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पुरानी मशीन व ढांचा दुरुस्त कर जनता को पूरा पानी दें। वहीं श्रुति चौधरी ने बंगाल में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि ये मोदी शाह व पार्टी की मेहनत व जनता के विश्वास की जीत है