फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी मामले में रोहतक रेंज के आईजी वाई पूर्ण कुमार बोले-साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन की जा रही है

शिक्षिका मनीषा मौत मामले में रोहतक रेंज के आईजी वाई पूर्ण कुमार ने कहा कि भिवानी पुलिस ने इस मामले में साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन की है। दो बार शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। चिकित्सकों की ओपिनियन रिपोर्ट भी इस मामले में आ चुकी है। जिसमें चिकित्सकों ने मौत की विस्तृत रिपोर्ट दी है। आईजी ने सुसाइड नोट पर बताया कि 13 अगस्त को सीन आफ क्राइम को मौके पर ही सुसाइड नोट मिला था। इन्वेस्टिगेशन के दौरान ही सुसाइड नोट मिल चुका था। शव से कई अंग गायब होने पर आईजी ने कहा कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के कई अंग गायब थे, ये अंग पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा रिपोर्ट के लिए निकाले गए थे। इसलिए नहीं थे। इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें