फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में चार माह से वेतन भुगतान नहीं होने से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

नागरिक अस्पताल से लेकर लघु सचिवालय तक ठेका पर लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुधवार को शहर की सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे। जहां मांगों का ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा। स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि पिछले चार महीनों से उन्हें मासिक वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को अपने घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है और कई कर्मचारी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशान हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी वजह से मजबूर होकर आज सभी स्वास्थ्य कर्मचारी एकजुट होकर सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द वेतन जारी करने की मांग की। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें