फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में लोहारू चुंगी नंबर 7 के समीप नई कॉलोनी में ऊंची सीवर लाइन बनी लोगों की परेशानी का कारण

कस्बे में चुंगी नंबर 7 के नजदीक वार्ड नंबर 4 में हाल ही में विकसित हुई नई कॉलोनी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा डाली गई सीवर लाइन स्थानीय लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है। कॉलोनी के मकानों के आगे रास्ते पर डाली गई सीवरेज को मकानों के धरातल से अधिक ऊंचा बना दिया गया है, जिससे कॉलोनीवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सीवरेज हॉल क्षमता से अधिक ऊंचा होने के कारण वाहनों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। आए दिन गाड़ियां सीवर मेनहोल से टकरा जाती हैं, जिससे वाहन चालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, सीवर मेनहोल ऊंचा होने के कारण मकान अपेक्षाकृत नीचे दिखाई देने लगे हैं, जिससे भविष्य में बरसात के मौसम में पानी भरने और गंदगी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें