फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: जैसलमेर के लिए 105 छात्रों का दल रवाना, साहसिक एवं नेचर स्टडी कैंप का होगा आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 02:18 PM IST

जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा भिवानी के तत्वावधान में सोमवार को भिवानी जंक्शन से जैसलमेर के लिए 14 पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 105 विद्यार्थियों का दल साहसिक एवं नेचर स्टडी कैंप के लिए रवाना किया गया। दल को हरी झंडी दिखाकर जिला समन्वयक यूथ एंड इको क्लब्स एवं मिशन लाइफ कमल शर्मा ने रवाना किया। इस अवसर पर कमल शर्मा ने कहा कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला द्वारा समय-समय पर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए साहसिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों को प्रकृति के बीच रहकर सीखने के अवसर प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अनुभव आधारित शिक्षण द्वारा ज्ञान अर्जित कर सकें। कैंप 25 से 29 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान छात्र जैसलमेर क्षेत्र की प्राकृतिक वनस्पति, भू–आकृति एवं जलवायु का प्रत्यक्ष अध्ययन करेंगे तथा ऊंट की सवारी, जीप सफारी, पटवों की हवेली, तनोट माता मंदिर, लोंगेवाला बॉर्डर, बीएसएफ कैंप, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर, कुलधरा गाँव, रेतीले मरुस्थल में अनुकूलन का अनुभव सहित अनेक साहसिक गतिविधियों में भाग लेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें