फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में फूंका सरकार का पुतला, समझौता लागू न होने से कर्मचारियों में रोष

13 मई को राज्य सरकार के साथ हुए समझौते के लागू न होने के विरोध में भिवानी में सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अग्निशमन कर्मचारी यूनियन और नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 6 अगस्त से शुरू हुई इस हड़ताल के समर्थन में उतरे कर्मचारियों ने वैश्य कॉलेज के सामने सरकार का पुतला फूंककर उग्र विरोध जताया। कर्मचारी नेताओं के अनुसार, 13 मई को हुए समझौते में सरकार ने 22 में से 17 मांगों को संवैधानिक तौर पर स्वीकार करते हुए 30 जून तक लागू करने का आश्वासन दिया था। हालांकि जून और जुलाई बीत जाने के बावजूद इन्हें लागू नहीं किया गया। सफाई एवं अग्निशमन विभाग के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना। भत्ते 5,000 रुपये जोखिम भत्ता और 7,500 रुपये वर्दी भत्ता लागू करना। अग्निशमन विभाग के दो शहीद कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और स्थायी सरकारी नौकरी देना। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बातचीत के जरिए समाधान निकालने की बजाय पुलिस और प्रशासनिक दबाव से कूड़ा उठवाकर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। इसके बावजूद शहरों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान सुखदर्शन सरोहा, किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड ओम प्रकाश और कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सीवरेज सफाई के दौरान कई कर्मचारियों ने अपनी जान गंवाई है, लेकिन सरकार उनके वंशजों को स्थायी रोजगार देने से पीछे हट रही है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें