फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा-महिला आरक्षण बिल देश की आधी आबादी के लिए क्रांतिकारी कदम

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने की सलाह दी। उन्होंने अखिलेश यादव को मर्यादित भाषा बोले की नसीहत दी और दावा किया कि हरियाणा सरकार का हर फैसला किसान हित में होता है। पूर्व कृषि मंत्री मंगलवार को भिवानी पहुंचे। उन्होंने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मीडिया से रूबरू हुए जेपी दलाल ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पहले महिला आरक्षण बिल को लेकर जेपी दलाल ने कहा कि ये बिल, किसी पार्टी का नहीं, ये समाज हित का काम है। इसमें विपक्ष को समर्थन देना ही होगा, क्योंकि ये देश की आधी आबादी के उत्थान के लिए क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का हर नियम किसान हित में होता है। ⁠फसलों की खरीद के नए नियम किसानों के नाम होने वाले भ्रष्टाचार रोकने के लिए बने हैं। जेपी दलाल ने कहा कि नए नियमों से किसानों को नहीं, किसानों के नाम पर फसल बेचने वालों को दिक्कत आएगी। वहीं फसल खरीद के नए नियमों को खत्म करने के लिए ⁠अभय चौटाला के दो दिन के अल्टीमेटम पर जेपी दलाल ने कहा कि ⁠हर ⁠विपक्षी दल अपनी राजनीतिक चमकाने के लिए किसानों के कंधे प्रयोग कर रहा है। ⁠राज्य सभा में कांग्रेस के विधायकों की खरीद फरोख्त और उससे पहले जेजेपी तोड़ने के प्रयास पर जेपी दलाल ने पलटवार करते हुए कहा कि ⁠विपक्ष को बचाना हमारा काम नहीं। विपक्ष टिकट देते समय पार्टी के प्रति समर्पण नहीं देखता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें