फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर दमकलकर्मियों ने किया प्रदर्शन, बोले: फरीदाबाद में झुलसने से मरे कर्मचारियों को दिया जाए न्याय

हरियाणा में दमकल कर्मचारी की चल रही अनिश्चित हड़ताल के बाद शुक्रवार को प्रदेशभर में मंत्रियों व विधायकों को मांगपत्र सौंपे। इसके तहत भिवानी में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांग की कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार मांग पूरी करे या नौकरी से निकाले। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित अन्य संगठनों ने भी समर्थन किया। हरियाणा वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान एवं सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान नरेंद्र दिनोद व फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अजय श्योराण ने कहा कि पिछले दिनों फरीदाबाद में आगजनी हुई थी। जिसे बुझाने फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे। इस दौरान फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारी व एक पुलिस कर्मी की झुलसने से मौत हो गई थी। मृतक पुलिस कर्मी के परिवार को सरकार की सभी सहायता मिली पर फायर कर्मचारियों के परिवारों को कुछ नहीं मिला। जिससे गुस्साए फायर कर्मी बीते 17 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने कहा कि इतने दिन बाद भी मांग पूरी ना होने पर हरियाणा के आग बुझाने वाले कर्मियों ने शुक्रवार को प्रदेश भर में विधायकों व मंत्री को ज्ञापन सौंपें। भिवानी में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी व विधायक घनश्याम सर्राफ के नाम ज्ञापन सौंपे गए। ज्ञापन के माध्यम से 27 अप्रैल को विस सत्र में मांग पूरी करने की मांग उठाई। फरीदाबाद में आग बुझाते समय झुलसने से हमारे दो कर्मचारी मर गए थे। उन्हें शहीद का दर्जा देने, परिवार को सरकारी नौकरी देने व आर्थिक सहायता देने की मांग हैं। उन्होंने कहा कि मांग पूरी ना होने पर एक मई से प्रदेश भर के 40 हजार सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे। हड़ताली कर्मचारियों की चेतावनी है कि सरकार मांग पूरे करें या हमें भी नौकरी से निकाल दे। हम झुकने वाले नहीं, कितने महीने लगें, आंदोलन तेज करते रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें