फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में ट्रेड डील और छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरे किसान संगठन

संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। किसान सभा के बैनर तले शुक्रवार को किसान संगठनों ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील का विरोध किया। वहीं दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। किसान नेता कमल प्रधान ने कहा कि बार बार पेपर लीक और अमेरिका से ट्रेड डील देश में फसल व नस्ल को बर्बाद करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री की बेटी सरकार के पैसे से विदेश में पढ़ रही है। कमल प्रधान ने कहा कि देश का युवा व किसान मर जाएगा, पर नस्ल व फसल को बर्बाद नहीं होने देगा। वहीं युवा किसान नेता सुमित कुमार ने कहा कि आज ट्रेड डील के विरोध में सांसद के आवास का घेराव किया गया। उन्होंने कहा कि ये ट्रेड डील हुई तो एमएसपी खत्म होगी और किसान देश का बर्बाद होगा। उन्होंने केन्द्र सरकार को साफ चेतावनी दी कि सरकार सचेत हो जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें