फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: घग्गर ड्रेन का अतिरिक्त पानी निंगाना फीडर में डाला, बीमारियों का खतरा बढ़ा

गांव बापोड़ा-बलियाली के बीच संपर्क मार्ग पर भिवानी-घग्गर ड्रेन का निंगाना फीडर में अतिरिक्त पानी डाला जा रहा है। सिंचाई विभाग ने यहां स्थायी तौर पर पंप लगाकर ड्रेन के अतिरिक्त पानी की निकासी निंगाना फीडर में कराने के लिए की है। हालांकि निंगाना फीडर पर आसपास के करीब आठ से दस गांवों के जलघरों में पीने के पानी की आपूर्ति भी हो रही है। सिंचाई विभाग का दावा है कि फिलहाल जलघरों के आउटलेट बंद कर दिए हैं, ताकि बारिश व ड्रेन का गंदा पानी जलघरों तक ना पहुंचे। बारिश के दिनों में आसपास के गांवों को बाढ़ के हालातों से बचाने के लिए ये व्यवस्था की गई हैं, मगर ड्रेन के गंदे पानी को स्वच्छ पानी की नहर में डालने से ग्रामीण आबादी पर जलजनित बीमारियों के संक्रमण का डर भी बना है। ड्रेन का नहर में डाला जा रहा पानी इतना गंदा और प्रदूषित है कि नहर में भी दूर तक सफेद झाग उठ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें