फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: भीम स्टेडियम में नए एनसीसी कैडेट्स के लिए एनरोलमेंट आयोजित, 70 अभ्यार्थियों ने लिया हिस्सा

शहर के भीम स्टेडियम में नए एनसीसी कैडेट्स के लिए एनरोलमेंट आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए कैप्टन अशोक कुमार एनसीसी ऑफिसर राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने बताया कि भीम स्टेडियम में एनसीसी के नए छात्रों का एनरोलमेंट किया गया। उन्होंने कहा कि 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी के अंतर्गत एनरोलमेंट किया जा रहा है। आयोजन से पहले पूरे कॉलेज में सूचना दी गई थी कि 25 अगस्त को एनरोलमेंट होना है। दो चरणों में परीक्षा आयोजित की गई। इसमें प्रथम चरण शारीरिक और दूसरा लिखित परीक्षा का है। लड़कों के लिए 880 मीटर रनिंग के साथ पुश अप और लड़कियों के लिए 400 मीटर रनिंग रही है। फिलहाल लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। लिखित परीक्षा में 25 प्रश्न 50 अंकों के रहेंगे। एनरोलमेंट में 70 छात्र बैठे हैं, जो शारिरीक परीक्षा को पास कर चुके हैं। इसके बाद दोनों परीक्षाओं के अंकों को मिलाकर फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थी अंडर ट्रेनी एनसीसी कैडेट्स बनेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें