फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 के रिकॉर्ड नष्ट करने पर भड़के कर्मचारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर वीरवार सुबह साढ़े 11 बजे हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2024 परीक्षा रिकॉर्ड को नष्ट किए जाने को लेकर विवाद हो गया। बोर्ड कर्मचारियों ने काम छोड़कर मुख्य गेट पर एकत्रित होकर इसका पुरजोर विरोध कियाद्ध। कर्मचारियों ने रिकार्ड नष्ट किए जाने का विरोध दर्ज कराते हुए जमकर हंगामा किया और हड़ताल पर उतारू हो गए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन के महासचिव सोमबीर पूनिया ने कहा कि एचटेट-2024 की ओएमआर सीट को नष्ट करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। कर्मचारियों ने ओएमआर सीट नष्ट किए जाने के विरोध करते हुए हड़ताल का ऐलान भी कर दिया। बोर्ड कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों ने बोर्ड प्रशासन पर गलत तरीके से एचटेट का रिकार्ड नष्ट किए जाने के आरोप लगाए हैं। आनन-फानन में एचटेट का किया जा रहा रिकार्ड नष्ट बोर्ड कर्मचारी संगठन ने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रशासन 2024 की परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड को आनन-फानन में नष्ट करने पर तूला है। इस तरह से रिकार्ड नष्ट करना नियमों का उल्लंघन है। काम छोड़कर हड़ताल करने वाले कर्मचारियों ने की मांग है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, किसी भी रिकॉर्ड को हाथ न लगाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें