फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में निजीकरण के खिलाफ सड़कों पर उतरे बिजली कर्मचारी

भिवानी में बुधवार को बिजली निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों ने निजीकरण और सरकार की विभिन्न नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारी बिजली निगम कार्यालय में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए शहर के बीच से गुजरकर लघु सचिवालय पहुंचे। वहां उन्होंने नायब तहसीलदार गौरव को मुख्यमंत्री के नाम अपना मांगपत्र सौंपा। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को उपायुक्त के माध्यम से सीएम कार्यालय भेजा जाएगा। प्रदर्शन कारियों ने समानांतर लाइसेंस प्रणाली, गुरुग्राम व नूंह में निजी कंपनियों को लाइसेंस देने, एग्री डिस्कॉम और स्मार्ट मीटरिंग का कड़ा विरोध किया। बिजली कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया, तो 11, 12 और 13 अगस्त को पूरे प्रदेश में 3 दिवसीय पूर्ण हड़ताल की जाएगी। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगें जल्द पूरा करने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें