शहर के चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन का जिला स्तर पर छह पदों के लिए चुनाव जारी है। चुनाव में नर्सिंग ऑफिसर के दो ग्रुप भाग ले रहे हैं। इसमें शाम पांच बजे तक प्रधान,उप प्रधान, सचिव, ज्वाइंट सेक्रेटरी, प्रेस सचिव, कैशियर के पदों के लिए मतदान होगा। इसके बाद परिणाम घोषित होंगे। मतदान करने के लिए नर्सिंग ऑफिसर सुबह से ही लाइनों में लग कर पूरे उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं।