तेज बारिश के कारण सरकारी स्कूल में व्यवस्था पानी में डूब गई। बारिश का पानी बच्चों के कक्षा कक्ष में ड्यूल डेस्क तक पहुुंच गया जबकि खेल मैदान में बच्चों के झूले भी डूब गए। विद्यालय का स्टाफ कक्षा कक्षों और गैलरी में जमा बारिश के पानी की निकासी में जुटा रहा वहीं बच्चे भी बारिश के पानी में कक्षा के अंदर ही मौज मस्ती करने में लगे रहे। हालांकि हर बार बारिश में विद्यालय परिसर के अंदर जलभराव होता है। इसकी वजह विद्यालय के कमरे नीचे होना और खेल मैदान काफी ऊंचा होना बताया जा रहा है। गांव जताई के राजकीय उच्च विद्यालय के हेडमास्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि खेल मैदान में जमा बारिश के पानी की निकासी कराने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन थोड़ी सी बारिश में ही विद्यालय के कक्षा कक्षों तक पानी पहुंच जाता है। संवाद