फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में डीसी कॉलोनी के समीप सूखी झाड़ियों में लगाई आग, हवा में फैला धुआं

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 01:58 PM IST

भिवानी में डीसी कॉलोनी के समीप महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय के समीप खाली पड़ी जगह की सूखी झाड़ियों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जिससे झाड़ियों से काफी धुआं आसपास फैल गया। जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी। वहीं इसकी सूचना दमकल को दी गई। लेकिन दमकल की गाड़ी से पानी छिड़काव के बाद भी झाड़ियों की आग रह रह कर सुलगने लगी। ग्रैप चार लागू होने के बावजूद शहर के अंदर सूखे कूड़े और झाड़ियों को आग लगाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। प्रशासन के अधिकारी भी ऐसे मामलों में अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का हौसला भी बढ़ रहा है। डीसी कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि कॉलोनी के पास काफी इलाका सुनसान पड़ा है। जिसके अंदर काफी घनी झाड़ियां उगी हुई है। इन झाड़ियों में बुधवार को किसी ने आग लगा दी। जिसके बाद ये आग झाड़ियों में तेजी से फैल गई और आसपास के क्षेत्र में काफी धुआं ही धुआं फैल गया। संवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें