रेलवे जंक्शन पर शनिवार दोपहर को शहर थाना पुलिस के साथ मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मेटल डिटेक्टर स्टाफ और डॉग स्क्वायर्ड टीम ने रेलवे स्टेशन और इसके आसपास का चप्पा-चप्पा में पहुंचकर छानबीन की वहीं स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों में भी मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायर्ड के साथ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर थाना पुलिस प्रभारी नरेंद्र कुमार व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी मौजूद रहे। मेटल डिटेक्टर टीम और डॉग स्क्वायड दस्ते ने रेलवे स्टेशन के कार्यालय से लेकर तीनों प्लेटफार्म और फिर रेलवे पटरियों पर भी संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। इस दौरान ट्रेनों में भी संयुक्त दस्ते ने बोगियों के अंदर पहुंचकर जांच की वहीं रेल यात्रियों से भी किसी भी तरह के संदिग्ध सामान के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।