फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू में 21 फीट अष्टधातु बालाजी गदा का दिव्य आगमन

सनातन धर्म की आस्था, शक्ति और पराक्रम के प्रतीक बालाजी महाराज की 21 फीट लंबी एवं लगभग 1001 किलो वजनी अष्टधातु निर्मित दिव्य गदा का लोहारू में स्वागत किया गया। यह पावन गदा 4 नवंबर 2023 को उदयपुर स्थित हनुमान मंदिर से राष्ट्र कल्याण और धर्म जागरण के उद्देश्य से यात्रा पर निकली थी। इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का नेतृत्व पुजारी सीताराम कृष्ण महाराज कर रहे हैं, जो पिछले 28 महीनों से संपूर्ण भारतवर्ष में भ्रमण कर रहे हैं। वे इस दिव्य गदा के साथ मंदिरों, गौशालाओं, गांवों और शहरों में जाकर श्रद्धालुओं को दर्शन करवा रहे हैं तथा सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों भक्ति, सेवा, त्याग और राष्ट्र प्रेम का संदेश दे रहे हैं। पिलानी रोड स्थित गौपाल गौशाला में गदा के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर, जयकारों के साथ स्वागत किया। वातावरण “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बालाजी की गदा की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें